CG-DPR

मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना पेराई सत्र 2021-22 की गन्ना पेराई बंदी की सूचना

jantaserishta.com
31 March 2022 3:13 AM GMT
मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना पेराई सत्र 2021-22 की गन्ना पेराई बंदी की सूचना
x

सूरजपुर: माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित अम्बिकापुर ग्राम केरता की गन्ना पेराई सत्र 2021-22 में 29 नवंबर 2021 से प्रारंभ होकर 29 मार्च 2022 तक कुल 270747.941 मि.टन 11715 कृषकों से गन्ना खरीदी किया जा चुका है। गन्ने की आवक कम हो गया है, जिससे कारखाना संचालन लगातार नहीं हो पा रहा है। आरक्षित क्षेत्र के किसानों को व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार के माध्यम से लगातार सूचित किया जा रहा है कि विक्रय योग्य गन्ना दिनांक 05 अप्रैल 2022 दिन मंगलवार तक कारखाना को आपूर्ति कर सकते है। इसके बाद पेराई सत्र 2021-22 की गन्ना खरीदी कार्य बंद कर दी जायेगी।समाचार क्रमांक/441/अजीत


jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story