CG-DPR

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय: चयन परीक्षा परिणाम जारी, दावा आपत्ति 13 अप्रैल तक

jantaserishta.com
6 April 2022 3:38 AM GMT
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय: चयन परीक्षा परिणाम जारी, दावा आपत्ति 13 अप्रैल तक
x

सुकमा: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा, कोण्टा और छिन्दगढ़ में वर्ष 2022-23 में कक्षा 6वीं में 60 बालक एवं 120 बालिकाओं के प्रवेश के लिए 3 अप्रैल को चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में पंजीकृत 962 विद्यार्थियों में से 913 विद्यार्थी शामिल हुए। प्राप्त मॉडल उत्तर पुस्तिका से जांच कर परीक्षा परिणाम में प्राप्तांक के आधार मेरिट सूची जारी किया गया है। इस सूची का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सुकमा एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा, कोण्टा और छिन्दगढ़ में किया जा सकता है। किसी अभ्यर्थी या पालक को मेरिट सूची में आपत्ति होने पर 13 अप्रैल तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सुकमा में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story