CG-DPR

जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आज

jantaserishta.com
4 April 2022 2:31 AM GMT
जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आज
x

जांजगीर-चाम्पा: जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 4 अप्रैल को डाइट जांजगीर में आयोजित होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 9 मंडलियां भाग लेंगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयन के पूर्व जनपद पंचायत स्तर पर 15 से 31 मार्च तक रामायण मंडलियों की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। विकासखंड पर चयनित रामायण मंडली की प्रतियोगिता जिला स्तर पर 4 अप्रैल को डाइट में सुबह 10 बजे से शुरू की जाएगी। इसमें विकास खंड पर चयनित रामायण मंडली प्रस्तुति देंगी। जिला स्तर पर विकास खंड डभरा से गुरु श्री कामता प्रसाद मानस मंडली सपोस, विकासखंड जैजैपुर से सरगम मानस मंडली गुडरुकला, विकासखंड मालखरोदा से श्री राम मानस मंडली करिगांव शामिल होगी। वही विकासखंड बलौदा से पयोश्वनी मानस मंडली नवापारा (ब), विकासखंड सक्ती से दिलेश्वर (दिलेश) मानस मंडली सोनगुढा, नवागढ़ विकासखंड से कावेरी यादव मानस गायन शिवरीनारायण, विकासखंड बम्हनीडीह से हरिदर्शन रामायण मानस मंडली चोरिया, विकासखंड पामगढ़ से दृष्टिबाधित मानस मंडली पामगढ़ (समता जागृति कला मंच), अकलतरा विकासखंड से लोककला मानस मंडली पडरिया शामिल होंगी। मानस मंडलियों को निर्धारित समय के पूर्व पहुंचने कहा गया है ताकि समय पर प्रतियोगिता शुरू की जा सके।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story