CG-DPR

कलेक्टर ने ली विकासखण्ड स्तर पर समीक्षा बैठक

jantaserishta.com
10 Sept 2022 12:20 PM IST
कलेक्टर ने ली विकासखण्ड स्तर पर समीक्षा बैठक
x
दंतेवाड़ा: कलेक्टर विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में कटेकल्याण विकासखंड में समीक्षा बैठक रखी गयी। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी। कलेक्टर ने उपस्थित पटवारियों से राजस्व विवाद मुक्त गांव से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने राजस्व से लंबित मामलों का शत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्राप्त होने वाले आवेदनों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें। गांवों में भ्रमण कर उनकी समस्या से अवगत होते हुए उनका त्वरित निराकरण करें। जाति प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जाहिर करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। जिससे बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने आदिवासी विकास विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता से आश्रम, छात्रावासो में बच्चो का प्रभावी लर्निंग आउटकम हो, उन्होंने कुपोषित बच्चे, पोषण वाटिका, पेयजल, स्वच्छता के सबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं से कुपोषित बच्चों से संबंधित जानकारी ली। बूस्टर डोज के लिए बचे लोग, एनआरसी केंद्र से लाभान्वित बच्चे के सबंध में पूछा। उन्होंने गंभीर कुपोषित बच्चों की पिछले महीने से अब तक की तुलनात्मक जानकारी ली। उन्होंने एनआरसी के द्वारा कुपोषित बच्चों को शत प्रतिशत लाभ देने के निर्देश दिए। साथ ही एनआरसी का उचित प्रबंधन करने को कहा और निरन्तर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लक्ष्य के विरुद्ध गर्भवती महिलाओं के पंजीयन की भी जानकारी लेते हुए कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन कर समय से पंजीयन करें। कोई भी गर्भवती महिला पंजीयन से रहित न हो। समयावधि अंतराल में ही 4 एएनसी जांच हो। जन्म पश्चात समय से बच्चों का पंजीयन हो। कलेक्टर ने बैठक में कटेकल्याण विकासखण्ड अन्तर्गत आने प्राथमिक स्तर वाले स्कूल, आश्रम की ग्रेडिंग की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए लाल ग्रेड मिले विद्यालयों को हरे ग्रेड लाने के लिए कार्य योजना की जानकारी ली। श्री नंदनवार ने कहा कि अभिभावकों को सरपंच, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से बच्चों को शाला आने के लिए प्रोत्साहित करें। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उचित वातावरण तैयार कर बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश देते हुए कड़ाई से पालन करने को कहा। साथ ही कहा कि गंभीरता से अपने दायित्वों को निर्वहन करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, एसडीएम दंतेवाड़ा श्री शिवनाथ बघेल, जनपद सीईओ श्री एस एस मंडावी तहसीलदार, पटवारी, सहित सबन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story