CG-DPR

कलेक्टर ने मलखम्ब खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल, की हौसल अफजाई

jantaserishta.com
14 April 2022 5:10 AM GMT
कलेक्टर ने मलखम्ब खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल, की हौसल अफजाई
x

नारायणपुर: नारायणपुर जिले के मलखम्ब खिलाड़ी अब छत्तीसगढ़ के बाहर अन्य राज्यों में भी अपनी अलग पहचान बना रहे है। मुंबई गोरेगांव में आयोजित होने वाली हैंड स्टैण्ड मलखम्ब प्रतियोगिता में भाग लेने नारायणपुर जिले के राकेष वड्दा और राजेष कोर्राम का चयन हुआ है। चयनित इन खिलाड़ियों की हौसल अफजाई करने कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंषी ने इन मलखम्ब खिलाड़ियों को किट बैग, जूता सौंपा। इस दौरान कलेक्टर श्री रघुवंषी ने इन खिलाड़ियों के मुंबई जाने एवं आने का खर्च प्रदान करने की बात कही। कलेक्टर ने इन खिलाड़ियों से कहा कि मुंबई में अच्छा प्रदर्षन करें, जिससे जिले और राज्य का नाम रौषन हो सके। कलेक्टर श्री रघुवंषी ने इन खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्षन करने की शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों ने कहा कि हम पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ प्रयास करेंगे, और जिले का नाम रौषन करेंगे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story