CG-DPR

पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन करें आवेदन 30 सितम्बर अंतिम तारिख

jantaserishta.com
26 Aug 2022 9:13 AM IST
पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन करें आवेदन 30 सितम्बर अंतिम तारिख
x

दंतेवाड़ा: जिले में संचालित समस्त शासकीय अर्धशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज आईटीआई, पॉलिटेक्निक आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले आवेदन कर सकते हैं। उन्हें सूचित किया जाता है कि शिक्षा सत्र 2022-23 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http:/postmatric-scholarship.cg.nic.in वेबसाईट पर ऑनलाईन की जा रही है, इसके अंतर्गत विद्यार्थियों के पंजीयन एवं संस्थाओं को प्रस्ताव और स्वीकृति लॉक करने के लिए विभागाध्यक्ष कार्यालय द्वारा ऑनलाइन आवेदन नवीन एवं नवीनीकरण 16 अगस्त से 30 सितम्बर तक किया जा सकता है। ड्राफ्ट प्रपोजल 16 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक तथा सेक्शन आर्डर 16 अगस्त से 20 अक्टूबर तक लॉक किया जा सकता है।

निर्धारित अवधि के बाद शिक्षा सत्र 2022-23 की पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन स्वीकृत नही किये जायेंगे। और ड्राफ्ट प्रपोजल एवं सेक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था मुख्य स्वतः जिम्मेदार होंगे। ऑनलाईन राज्य पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए मैट्रिक छात्रवृत्ति, कक्षा 12वी से उच्चतर के आवेदन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट पर ऑनलाइन की जा रही है

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story