जशपुरनगर: कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत नहर के पानी में डुबने से जशपुर तहसील के ग्राम बाधरकोना निवासी परमेश्वर राम पिता भोन्दूराम की मृत्यु 10 अक्टूबर 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती सुमित्रा बाई हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार आकाशीय गाज के कारण विकासखंड बगीचा के ग्राम रेंगोला निवासी रेशमा टोप्पो की मृत्यु 23 सितम्बर 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री कुलदीप टोप्पो हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

CG-DPR
प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत
jantaserishta.com
3 April 2022 2:37 AM GMT

x
Next Story