रायपुर: जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखण्ड अंतर्गत रैमा जलाशय के नवीनीकरण कार्य के लिए दो करोड़ 37 लाख 17 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी हसदेव गंगा कछार अम्बिकापुर प्रदान की गई है। रैमा जलाशय के नवीनीकरण कार्य से इसकी सिंचाई क्षमता में 142 हेक्टेयर की कमी को दूर करने के साथ ही कुल 255 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।

CG-DPR
रैमा जलाशय नवीनीकरण कार्य के लिए 2.37 करोड़ की स्वीकृति
jantaserishta.com
10 April 2022 3:33 AM GMT

x
Next Story