व्यापार

आज फिर महंगा हुआ सोना,जानिए आज सराफा बाजार का भाव

Admin4
7 Dec 2022 1:04 PM GMT
आज फिर महंगा हुआ सोना,जानिए आज सराफा बाजार का भाव
x
सोना। चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। पिछले दो महीने में सोने की कीमत में 2 हजार रुपए और चांदी पर 3 हजार रुपए की तेजी आई है। आज 7 दिसंबर को सराफा बजार में सोना—चांदी का ये है भाव।
नवंबर माह में 24 कैरेट सोने का कम दाम 50,600 रुपए और अधिक दाम 53,200 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। नवंबर में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत 52,166 रुपए प्रति दस ग्राम रही। 30 नवंबर को 24 कैरेट सोना 52,850 प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। नवंबर के महीने में चांदी की कीमत की बात करें तो सबसे अधिक दाम 63,290 रहा था। यूपी में नवंबर में चांदी की सबसे कम कीमत 58,440 थी। यूपी में चांदी का औसत भाव नवंबर माह में 61,333 रहा। 1 नवंबर में चांदी का भाव यूपी में 58,980 खुला था। जबकि 30 नवंबर को चांदी का दाम 63,290 रहा।
आज 7 दिसंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 53,770 रुपए प्रति दस ग्राम है। जबकि चांदी का भाव आज 65,530 रुपए प्रति किलोग्राम है। आज सोने की कीमत में 340 रुपए की तेजी आई जबकि चांदी पर 530 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ गए हैं।
Admin4

Admin4

    Next Story