Xiaomi ने पेश किया धांसू स्मार्ट बैंड, जानिए कीमत और खूबियां

Update: 2024-09-29 08:00 GMT
Xiaomi टेक न्यूज़ : Xiaomi ने अपने वियरेबल्स की रेंज का विस्तार करते हुए इस साल जून में चीन में नया बैंड- Smart Band 9 बाजार में उतारा था। अब यह ग्लोबल मार्केट में एंट्री कर चुका है। Xiaomi का यह फिटनेस बैंड 150 से ज्यादा हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स से लैस है। इसके अलावा इसमें हार्ट रेट और SpO2 सेंसर दिया गया है। यह Xiaomi Band 8 के मुकाबले 16 फीसदी ज्यादा सटीक रिजल्ट देता है। इसे पांच कलर ऑप्शन- मिडनाइट ब्लैक, ग्लेशियर सिल्वर, मिस्टिक रोज, आर्कटिक ब्लू और टाइटन ग्रे में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 39.99 यूरो (करीब 3740 रुपये) है। आइए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi Smart Band 9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस बैंड में 192x490 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 1.62 इंच का AMOLED डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 326ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1200 निट्स है। इसमें 200 से ज्यादा वॉच फेस दिए गए हैं। कॉन्टैक्टलेस पेमेंट के लिए इस बैंड में NFC भी दिया गया है। बिना स्ट्रैप के इस फिटनेस बैंड का वजन सिर्फ 15.8 ग्राम है।
इस बैंड में रनिंग, साइकलिंग और वॉकिंग के साथ-साथ 150 से ज्यादा हेल्थ ट्रैकिंग फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी इसमें हार्ट रेट और SpO2 सेंसर भी दे रही है। कनेक्टिविटी के लिए वॉच में ब्लूटूथ 5.4 दिया गया है। इसके साथ ही इसमें आपको म्यूजिक कंट्रोल, मैसेज रिप्लाई और वेदर अपडेट फीचर भी मिलेगा। यूजर इस बैंड को एंड्रॉयड और iOS से कनेक्ट कर सकते हैं।
बैंड ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ आता है। ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर ऑन रहने पर बैंड एक बार चार्ज करने पर 9 दिनों तक चलता है। वहीं अगर यह फीचर ऑफ रहता है तो बैंड एक बार फुल चार्ज करने पर 21 दिनों तक चलता है। इस बैंड की बैटरी 233mAh की है और इसे चार्ज होने में एक घंटे का समय लगता है। यह 5ATM वाटर प्रेशर झेल सकता है। इसमें आपको 3-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और एंबियंट लाइट सेंसर भी मिलेगा।
Tags:    

Similar News

-->