अब एंड्रॉयड यूजर्स भी ले सकेंगे एपल म्यूजिक का मजा
कंपनी ने जारी की नई सुविधा
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं और एपल म्यूजिक का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। टेक दिग्गज एपल ने अपनी Apple Music Classical की सुविधा को अब एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। कंपनी ने एपल म्यूजिक क्लासिकल के एंड्रॉयड एप को भी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कर दिया है। एप एंड्रॉयड यूजर्स को अन्य शैलियों से विचलित हुए बिना शास्त्रीय संगीत का आनंद लेने की अनुमति देगा। यह एप एपल म्यूजिक सर्विस का विस्तार है और एपल म्यूजिक या एपल वन सब्सक्रिप्शन के साथ काम करता है।
बता दें कि एपल ने 2021 में क्लासिकल म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस प्राइमफोनिक को पेश किया था, फिर इसी साल मार्च में इसके एप को लॉन्च किया गया। यह सेवा आईफोन यूजर्स के लिए शुरू की गई थी। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि Apple Music Classical सर्विस को iPad और Mac के लिए अब तक पेश नहीं किया गया है। यानी एंड्रॉयड यूजर्स, iPad और Mac यूजर्स से पहले एपल म्यूजिक क्लासिकल का लाभ ले सकते हैं।
एप में यूजर्स को पांच मिलियन यानी 50 लाख से ज्यादा ट्रैक शामिल हैं, जिसमें नई रिलीज से लेकर पॉपुलर मास्टरपीस तक, साथ ही हजारों एक्सक्लूसिव एल्बम भी शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें 20,000+ संगीतकारों, 115,000+ यूनिक कार्य और 350,000+ मूवमेंट्स के डाटा एट्रीब्यूट्स के साथ 50 मिलियन से अधिक डाटा प्वाइंट शामिल हैं।