UGC NET June 2023 Application डेडलाइन | राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से बुधवार, 31 मई, 2023 को UGC NET 2023 जून सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार UGC NET जून 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले UGC NET दिसंबर 2022 सत्र की परीक्षा 21 फरवरी से 15 मार्च, 2023 तक पांच चरणों में आयोजित की गई थी। उसका परिणाम 13 अप्रैल, 2023 को जारी किया गया था।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2023 जून सत्र के लिए 10 मई, 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर पंजीकरण शुरू किया था। UGC NET जून 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2023, शाम 05 बजे तक है। उम्मीदवार 01 जून, 2023 तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।
UGC NET जून 2023 सत्र आवेदन पंजीकरण कैसे करें?
सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर लॉग ऑन करें।
होम पेज पर "एप्लीकेशन फॉर यूजीसी-नेट जून 2023" पर क्लिक करें।
"नया पंजीकरण" पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
यूजीसी नेट जून 2023 आवेदन पत्र भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
UGC NET 2023 परीक्षा 13 जून से
यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' के लिए यूजीसी-नेट जून 2023 और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 83 विषयों में 'असिस्टेंट प्रोफेसर' के लिए पात्रता का आयोजन करेगी। यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा का आयोजन 13 जून, 2023 से 22 जून, 2023 तक किया जाएगा।
UGC NET जून 2023 सत्र परीक्षा शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए : 1150 रुपये
ओबीसी श्रेणी (एनसीएल) / ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए : 600 रुपये
एससी / एसटी / विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) / थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए : 325 रुपये
उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।