5 Government Apps घर बैठे ही निपट जाएंगे बड़े से बड़े काम, जानिए ये Apps

Update: 2024-09-29 06:04 GMT
Government Apps टेक न्यूज़: एक समय था जब काम के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसे कई काम हैं जो घर बैठे फोन से पूरे किए जा सकते हैं। ज्यादातर सरकारी सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं, सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए अब तक कई मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं। आज हम आपको ऐसे पांच मोबाइल ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके फोन में होने चाहिए। ये सरकारी ऐप आपको कई सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं कौन से हैं ये ऐप?
स्मार्टफोन के लिए 5 जरूरी सरकारी ऐप
उमंग ऐप
क्या करता है: उमंग ऐप एक मोबाइल ऐप है जो केंद्र और राज्य सरकार की अलग-अलग सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर देता है।क्या कर सकते हैं: उमंग ऐप की मदद से आप पैन कार्ड, पासपोर्ट, गैस बुकिंग, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ ट्रेन टिकट बुकिंग जैसे कई काम कर सकते हैं।
डिजिलॉकर ऐप
क्या करता है: यह एक डिजिटल लॉकर है जहां आप सभी जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रख सकते हैं।इस ऐप से आप क्या कर सकते हैं: इस ऐप पर आप वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और मार्कशीट जैसे दस्तावेज़ डिजिटल फॉर्म में स्टोर कर सकते हैं।
mPassport सेवा
यह ऐप क्या करता है: इस सरकारी मोबाइल ऐप के ज़रिए आप पासपोर्ट से जुड़े सभी काम ऑनलाइन कर सकते हैं।इस ऐप से आप क्या कर सकते हैं: इस ऐप की मदद से आप अपॉइंटमेंट बुकिंग, पासपोर्ट के लिए अप्लाई और पासपोर्ट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
M-Parivahan
इस ऐप से आप क्या कर सकते हैं: इस ऐप की मदद से आप अपने वाहन के दस्तावेज़ों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जैसे कि वर्चुअल RC, वर्चुअल DL, RC सर्च, DL सर्च, डुप्लीकेट RC, ट्रांसफर ऑफ़ ओनरशिप, हाइपोथेकेशन रिमूवल और कई अन्य काम किए जा सकते हैं।
mAadhaar
इस ऐप से आप क्या कर सकते हैं: इस ऐप की मदद से आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड करना, ऑनलाइन पता अपडेट करना, आधार वेरिफ़ाई करना और ईमेल/मोबाइल वेरिफ़ाई करना जैसे काम बहुत आसानी से कर पाएँगे। इन ऐप्स के अलावा भी कई अन्य सरकारी ऐप्स उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से डाउनलोड कर सकते हैं। आप इन ऐप्स को Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->