जेएलएन स्टेडियम रिकार्ड तीसरी बार आईएसएल के फाइनल की मेजबानी करेगा

फार्तोडा का जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम रिकार्ड तीसरी बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के फाइनल की मेजबानी करेगा

Update: 2021-02-17 13:18 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |   फार्तोडा का जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम रिकार्ड तीसरी बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के फाइनल की मेजबानी करेगा जो 13 मार्च को होगा। लीग के आयोजकों ने बुधवार को यह घोषणा की। पहले चरण के सेमीफाइनल दो स्थलों - बेम्बोलिम में जीएमसी स्टेडियम और जेएलएन स्टेडियम - में पांच और छह मार्च को आयोजित किये जायेंग।

रिटर्न चरण इसी स्थल पर आठ और नौ मार्च को होगा। लीग चरण 28 फरवरी को समाप्त होगा।

अंतिम मैच एटीके मोहन बागान (36 अंक) और मुंबई सिटी एफसी (34 अंक) के बीच होगा। दोनों टीमें पहले ही प्ले आफ के लिये क्वालीफाई कर चुकी हैं।
लीग चरण के बाद तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम को लीग शील्ड विनर्स से नवाजा जायेगा जिससे उसे प्रतिष्ठित एएफसी चैम्पियंस लीग के अगले सत्र के ग्रुप चरण में सीधे प्रवेश मिलेगा।
हीरो आईएसएल 2020-21 के सेमीफाइनल और फाइनल की तारीखें:
शुक्रवार, 5 मार्च - सेमीफाइनल 1 - प्रथम चरण

शनिवार, 6 मार्च - सेमी-फ़ाइनल 2 - प्रथम चरण
सोमवार, 8 मार्च - सेमीफाइनल 1 - दूसरा चरण
मंगलवार, 9 मार्च - सेमी-फाइनल 2 - दूसरा चरण
शनिवार, 13 मार्च - फाइनल


Tags:    

Similar News