Koshagar में महिला मंंडल भवन को तरसीं महिलाएं

Update: 2024-08-31 11:56 GMT
The bush. झाकड़ी। प्रदेश सरकार महिला कल्याण एवं विकास की कई गतिविधियां चला रही है ताकि महिलाएं स्वावलंबी बन सकें। लेकिन झाकड़ी के कोशगर में महिला मंडल गठन होने के अरसे बाद भी उन्हें अपना भवन नसीब नहीं हुआ है। महिला मंडल मकडया कोशगर की महिला मंडल प्रधान धुंधु देवी ने कहा महिला मंडल के भवन निर्माण के लिए साल पहले 50000 रुपये महिला मंडल भवन निर्माण के लिए आए थे, लेकिन आज तक ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों व विकास खंड के अधिकारियों की लापरवाही से काम नहीं हो पाया। पिछले कई सालों से महिलाएं गांव में महिला मंडल भवन की मांग को
लेकर पंचायत और ब्लॉक
में भी चर्चा कर रहें हैं। लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने महिलाओं की समस्या पर ध्यान नहीं देते हुए इस समस्या का हल नहीं किया। वहीं फूं जा पंचायत सचिव चैन राम ने कहा कि महिला मंडल भवन निर्माण के लिए 50000 रुपए की पहली किस्त पंचायत के पास उपलब्ध है। एस्टीमेट तैयार करके एक हफ्ते के अंदर ही इस कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। महिला मंडल कोशगर प्रधान धुंधु देवी ने कहा बीते काफी लंबे समय से हम सभी महिलाएं अपनी मासिक बैठक सामुदायिक भवन या उसके लेंटल पर करते हैं। हर बार ग्राम सभा में महिला मंडल भवन निर्माण कार्य के मुद्दे को उठाया जाता है। हर बार हमें झूठा आश्वासन दिया जाता है। आज लगभग तीन साल पूरे हो चुके हैं। परंतु महिला मंडल भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया। महिला मंडल भवन की परेशानी को लेकर हम सभी महिलाएं ब्लॉक के अधिकारियों के पास भी पहुंची थी परंतु आज तक कार्य को शुरू नहीं किया गया।
Tags:    

Similar News

-->