पीएम मोदी लोकसभा को कर रहे संबोधित, देखें LIVE

Update: 2025-03-18 06:40 GMT

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित कर रहे हैंलोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं प्रयागराज में हुए महाकुंभ पर वक्तव्य देने के लिए उपस्थित हुआ हूं. आज मैं सदन के माध्यम से देशवासियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं जिनकी वजह से महाकुंभ का सफल आयोजन हुआ. महाकुंभ की सफलता में अनेक लोगों का योगदान है. मैं सरकार, समाज के सभी कर्मयोगियों का अभिनंदन करता हूं. मैं देश भर के श्रद्धालुओं, उत्तर प्रदेश व विशेष रूप से प्रयागराज की जनता का धन्यवाद करता हूं."

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का मुद्दा उठाया और कहा कि इसका नुकसान छोटे निवेशकों को उठाना पड़ रहा है. उन्होंने मंदी की चिंता, उम्मीद से कम कमाई और रुपये की कमजोरी को इसका प्रमुख कारण बताया और कहा कि इसकी वजह से विदेशी निवेशक शेयर बाजार से पैसे निकाल रहे हैं. सरकार की आर्थिक नीति देश को तबाही और बर्बादी की ओर ले जा रही है. सरकार को इसमें दखल देना चाहिए.
प्रियंका गांधी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान केरल के किसानों का मुद्दा उठाया. उन्होंने वायनाड की प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को हुए नुकसान का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार केरल के किसानों के प्रति भी हमदर्दी दिखाए. इसके जवाब में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान, किसान है. उन्होंने ये जानकारी दी कि एनडीआरएफ के तहत आपदा की स्थिति में सहायता उपलब्ध कराई जाती है. केरल को भी 138 करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है. जहां भी प्राकृतिक आपदा से किसानों पर संकट आएगा, उनके साथ भारत सरकार खड़ी रहेगी. किसान चाहे किसी राज्य के हों, किसी गांव के हों, उनके साथ कोई भेदभाव नहीं होगा.
राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने मनरेगा के तहत रोजगार गारंटी का मुद्दा उठाया. उन्होंने बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार की ओर से इस योजना को सुनियोजित तरीके से दरकिनार किए जाने का आरोप लगाया और कहा कि इस साल जो बजट आवंटन किया गया है, वह 10 साल में सबसे कम है. उन्होंने न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन करने, कार्यदिवस की संख्या सौ से बढ़ाकर 150 करने की मांग की.
Full View
Tags:    

Similar News