Kamal Gautam बिलासपुर नप में अध्यक्ष

Update: 2024-06-16 12:27 GMT
Bilaspur. बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष अब कमल गौतम होंगे। उन्हें भाजपा पार्षदों की ओर से सर्वसम्मति से नगर परिषद बिलासपुर का अध्यक्ष चुना गया है। कमल गौतम इससे पहले बतौर उपाध्यक्ष बेहतर कार्य कर चुके हैं। वहीं, अब उन्हें अध्यक्ष पद पर कार्य करने का मौका मिला है। कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने इस चुनाव से किनारा किया। हालांकि कांग्रेस समर्थित पार्षद नगर परिषद परिसर में पहुंचे थे। उम्मीद थी कि यह पार्षद भी चुनाव का हिस्सा बनेंगे। लेकिन कांग्रेस पार्षदों ने इस चुनाव से पूरी तरह से किनारा ही करना उचित समझा। भाजपा के पास अध्यक्ष पद के लिए पूर्ण बहुमत होना ही कांग्रेस पार्षदों का चुनाव से किनारा करने का कारण बना है। शनिवार को एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग की अध्यक्षता में नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर नगर परिषद बैठक कक्ष में प्रक्रिया अपनाई गई। चुनाव इस चुनाव में छह पांच पार्षद पहुंचे। यह सभी पार्षद भाजपा समर्थित ही थे। जब कि कांग्रेस समर्थित पांच पार्षदों ने इस चुनाव से किनारा किया। बताया जा रहा है कि चुनाव अधिकारी एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग की ओर से पूर्व
निर्धारित समय के अनुसार प्रक्रिया शुरू की।
प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए महज एक ही पार्षद कमल गौतम ने नामाकंन भरा। इसके अलावा किसी भी पार्षद ने अध्यक्ष पद की दावेदारी नहीं जताई। नामाकंन भरने के बाद नियमानुसार चुनाव अधिकारी की ओर से अन्य नामाकंन के लिए भी इंतजार किया। लेकिन भी नामाकंन नहीं आया। वहीं, जो नामाकंन आया हुआ था, उसकी ही जांच की गई, जोकि सही पाया गया। कोई भी नामाकंन नहीं मिलने के चलते कमल गौतम को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उधर, अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सदर विधायक त्रिलोक जंबाल भी पहुंचे थे। इसके अलावा अध्यक्ष का चुनाव हो जाने के बाद नयनादेवी विधायक रणधीर शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान भी पहुंचे। अन्य भाजपा नेताओं ने भी नवनियुक्त अध्यक्ष कमल गौतम को बधाई दी। अध्यक्ष कमल गौतम ने कहा कि शहर के विकास कार्यों को पूरा करने के लिए वह प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस नगर परिषद में विकास कार्य करवाने में पूरी तरह से विफल रही है। शहर की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रयास किए जाएंगे।
Tags:    

Similar News

-->