HP में विकास के नाम पर जनता को दिए झूठे आश्वासन

Update: 2024-08-31 11:16 GMT
नालागढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की बुनियाद झूठ पर टिकी है, झूठी गारंटियों के बूते सत्ता में आई सुक्खू सरकार ने प्रदेश में विकास के नाम पर जनता को सिर्फ झूठे आश्वासन ही दिए है। डा. बिंदल ने कहा कि सत्ता हथियाने के लिए प्रदेश के हर वर्ग को झूठ बोलकर ठगा गया और सत्ता प्राप्ति के बाद अब तक वक्त सिर्फ भाजपा को कोसने के अलावा कुछ नहीं किया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने युवाओं, महिलाओं, किसानों-बागबानों, कर्मचारियों, सेवानिवृत्त और कर्मचारियों समेत हर वर्ग के साथ
धोखा किया है।


कांग्रेस ने सत्ता हथियाने के लिए जितनी जोर के साथ गारंटियां दी थी उतनी ही जोर से खजाना खाली होने का झूठ बोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीजल, पैट्रोल, सीमेंट, बसों का किराया, पानी का बिल और स्टैप ड्यूटी के दाम लगातार बढ़ाकर कांग्रेस की सुखविंदर सरकार ने आम जन का जीना मुश्किल कर दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने उक्त शब्द भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के तहत नालागढ़ मंड़ल के प्रशिक्षण वर्ग में कहे। भाजपा मंडल नालागढ़ द्वारा सदस्यता अभियान 2024 के संदर्भ में आयोजित कार्यशाला मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, पूर्व विधायक और प्रदेश प्रवक्ता लखविंदर राणा, सदस्यता अभियान के मंडल प्रभारी और किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रविंदर परिहार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News

-->