BREAKING: सरकारी क्वार्टर में मिली सिपाही की सड़ी-गली लाश, फैली सनसनी

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2024-09-24 17:30 GMT
Farrukhabad: फतेहगढ़। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने आज पुलिस लाइन फतेहगढ़ के एक क्वार्टर से सिपाही धर्मेंद्र कुमार का शव बरामद किया। बताते है कि उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया के गांव सलैईया निवासी सिपाही धर्मेंद्र कुमार उम्र करीब 35 वर्ष, फर्रुखाबाद जिले की पुलिस लाइन फतेहगढ़ में तैनाती के बाद करीब 1 वर्ष से गैर हाजिर चल रहा था। फतेहगढ़ पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक ने बताया कि पुलिस लाइन फतेहगढ़ के ब्लॉक छह के क्वार्टर नंबर 8 में रह रहा सिपाही धर्मेंद्र कुमार खाने-पीने का शौकीन था। मंगलवार प्रात: उसके क्वार्टर से सड़ांध जैसी बदबू आने पर समीपवर्ती क्वार्टर के रहने वाले लोगो की सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाली उपनिरीक्षक राहुल कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन एव फील्ड यूनिट टीम आदि घटनास्थल क्वार्टर पहुंचे और दरवाजा खोलकर सिपाही धर्मेंद्र कुमार के शव को बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि बरामद शव करीव तीन -चार दिन पुराना होने का अनुमान है। इसके साथ ही परिवारीजनों को घटना की सूचना देकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ को भिजवाया गया।

सिपाही की मौत एक रहस्यमय पहेली बनी हुई है। पुलिस लाइन में मौजूद अन्य पुलिस कर्मियो ने बताया कि आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका। सिपाही की मौत एक रहस्यमय पहेली बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी व अपर पुलिस अधीक्षक डा संजय सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और सिपाही के बारे में जानकारी ली। जनपद कन्नौज के निवासी एक युवक ने ससुराल में पत्नी से विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। गांव नरैनामऊ निवासी शिवकुमार कटियार की पुत्री कामनी की शादी 7 वर्ष पूर्व जनपद कन्नौज के थाना तालग्राम के गांव ताहपुर निवासी विकास पटेल के साथ हुई थी। शादी के बाद ही आए दिन उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। जिससे तंग आकर वह अपने मायके आ गई थी। मुकदमा के बाद उसका पति तीन साल बाद उसे बुलाने आया था। 6 माह पहले वह फिर मायके आ गई थी। 14 सितंबर को उसका पति दिल्ली से उसे बुलाने ससुराल आया था।

ससुराल में उसका उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शनिवार को वह घर जाने के बात कहकर ससुराल से चल गया था। मंगलवार को कैनाल रोड़ स्थित एक आम के बाग में गांव के एक ग्रामीण ने उसका शव रस्सी के सहारे लटका हुआ देखा। जिसकी सूचना उसने ससुराल में पत्नी कामनी व उसके परिजनों को दी। शव को लटका देखकर मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता था।वह दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। उसके एक 4 साल की पुत्री मिष्टी है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लगभग 5 माह पूर्व दुष्कर्म किये जाने से किशोरी गर्भवती हो गयी। परिजनों को जानकारी होनें पर आरोपी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत करायी है। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र एक ग्राम निवासी 15 वर्षीय पीडि़ता की माँ नें मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें कहा कि बीते लगभग 5 माह पूर्व उसकी पुत्री घर की छत पर अकेली लेटी थी।

उसी दौरान गांव का ही आरोपी अवनीश उर्फ प्रद्युमन पुत्र दिनेश चन्द्र राठौर छत पर आ गया और पुत्री के साथ मुंह दबाकर जबरन दुष्कर्म किया। जबरन दुष्कर्म के बाद पुत्री को जान से मारनें की धमकी दी। पीडि़ता किशोरी ने अपने साथ हुए बलात्कार के बारे में डर की वजह से किसी को नहीं बताया। यहां तक कि इसने अपनी मां को भी नही बताया। जब मां को पेट में दर्द होने की जानकारी पीडि़ता किशोरी ने बतायी तब वह डाक्टर के पास ले गयी, तब पता चला कि उसके पेट में बच्चा है। वह गर्भवती है। मां ने डाक्टर की बात सुनी तो हैरान रह गयी। फिर उसने अपनी बेटी से पूछा तो उसने पूरी घटना को विस्तार पूर्वक बताया कि गांव के ही युवक अवनीश उर्फ प्रधुमन पुत्र दिनेश चन्द्र राठौर ने छत पर सोते समय मुहं काला किया था। परिजनों को जानकारी होने पर आरोपी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत करायी है। इस मामले को मामले की विवेचना सीओ रविन्द्र नाथ राय को दी गयी है। प्रभारी निरीक्षक भोलेंद्र चतुर्वेदी नें बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडि़ता का मेडिकल भी कराया गया है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी।
Tags:    

Similar News

-->