BREAKING: बहू ने की खुदकुशी, कमरें में लटकी मिली लाश

बड़ी खबर

Update: 2024-09-29 17:14 GMT
Banda: बांदा। मां को अपमानित कर घर से भगाने में आमादा बहू ने पति से दो-दो हाथ करने के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली। छत के छल्ले से साड़ी का फंदा बनाया और गर्दन फंसाकर मृत्यु का आलिंगन कर लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बांदा जिले के कोतवाली देहात अंतर्गत सैमरा गांव में रविवार को रिश्तों में कटुता का मामला सामने आया। गोरेलाल और उसकी पत्नी अलग-अलग घरों में रहते थे। गोरे मां के साथ रहता था। अक्सर पति-पत्नी में नोंक-झोंक होती थी। लेकिन दोनों एक-दूसरे के यहां आते-जाते भी थे। मां भी बहू के आशियाने में आती-जाती थी। लेकिन रविवार को मां के पहुंचने पर बहू संजना अलग ही रंग में नजर आईं। उसने न केवल पति की मां को अपमानित किया, बल्कि घर से बाहर धकेल कर दम लिया।


इधर ,पत्नी की हरकत पता चलने पर गोरेलाल का पारा चढ़ गया ‌गोरे ने पत्नी संजना को जमकर दुत्कारा फटकारा। तिलमिलाई संजना पति से भिड़ गई। मारपीट शुरू कर दी। हंसिया से हमला बोल दिया। पत्नी का रौद्र रूप देख गोरेलाल को खिसक लेने में ही भलाई नजर आई। वह पलक झपकते नौ दो ग्यारह हो गया। तीन साल पहले गोरेलाल से प्रेम विवाह कर घर बसाने वाली संजना ने रविवार के अपने कृत्य को लेकर क्या महसूस किया, कोई नहीं जानता। लेकिन जो हुआ उसे आत्मग्लानि से जोड़ा जाता है। हाथ में हंसिया देखकर रफूचक्कर हुआ पति गोरे साहस बटोरकर दोबारा संजना के घर पहुंचा‌। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इधर-उधर से अंदर पहुंचने पर कमरे में संजना का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Tags:    

Similar News

-->