साले-बहनोई पर धारदार हथियार से हमला, बहनोई की मौत

Update: 2023-09-07 08:18 GMT
बांदा। ई-रिक्शा से घर जा रहे साले बहनोई पर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बचाने में एक महिला भी घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उपचार के दौरान बहनोई की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
अतर्रा कस्बे के लालथोक निवासी राममिलन वर्मा (48) पुत्र मोहनलाल वर्मा मजदूरी करता था। वहीं पर उसका साला राजकरन (26) पुत्र रामस्वरूप निवासी जमवारा (नरैनी) भी रहता है। वह ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार की रात राजकरन ई-रिक्शा लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में राममिलन भी मिल गया। दोनो लोग घर जा रहे थे। तभी घर के ही समीप बैठे पांच लोग नशे में गाली-गलौज करने लगे। राममिलन ने इसका विरोध किया। सभी लोगों ने राममिलन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बहनोई को पिटता देख साला राजकरन और उसकी बहन माया (35) बचाने आई तो उन्हें भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा लाया गया। वहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उनका उपचार किया गया। वहां बुधवार की दोपहर राममिलन ने दम तोड़ दिया। घायल राजकरन का उपचार किया जा रहा है। मृतक के छोटे भाई अशोक ने बताया कि राममिलन मजदूरी करता था। उसने छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
Tags:    

Similar News

-->