14th Hockey Championship: झारखंड ने दिल्ली को 6-4 से दी शिकस्त

Update: 2024-09-27 09:13 GMT
Ranchi रांची : चंडीगढ़ में 23 सितंबर से तीन अक्टूबर तक 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. शुक्रवार को दिल्ली और झारखंड के बीच मुकाबला खेला गया. इसमें झारखंड ने दिल्ली को 6-4 गोल से मात देकर शानदार जीत हासिल की. इस मैच में आशीष तानी पूर्ती ने 3 गोल किये. पहला गोल 7वें मिनट में, दूसरा गोल 48वें और तीसरा गोला 58वें मिनट में किया. इसके अलावा गोल करने वाले खिलाडियों में फगुवा होरो (1 गोल, 10वें मिनट में), निकोलस टोप्पो (1 गोल, 13वें मिनट में) और गंगा टोपनो (1 गोल, 28वें मिनट में) शामिल हैं. इस मैच में हॉकी झारखंड के सुजीत केरकेट्टा को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला.
Tags:    

Similar News

-->