CG: मछली पकड़ने गए मछुवारे की नहर में मिली लाश

छग

Update: 2024-09-25 18:48 GMT
Dhamtari. धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में मछली पकड़ने लगाए जाल में मछुआरा खुद फंस गया, जाल में फंसने से वो पानी डूबा और मौत हो गई। मछुआरे की लाश सुबह नहर के नाली के अंदर मिली। मछुआरा रोज ही केनाल में मछली पकड़ने जाया करता था, बुधवार को जब वो वापस घर नहीं आया तब परिजनों ने तलाशी शुरू की, आखिर में केनाल में उसकी लाश जाल में फंसी मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है। मछुआरा पत्नी के साथ नहर में मछली पकड़ने गया था, इसके बाद पत्नी घर वापस
गई।

नाली में मछली पकड़ने के जाल लगाए गए थे। देर रात बड़ी मछली की हलचल देख मछुआरा नहर नाली के केनाल में गिर गया और फंस गया। पानी मे डूबने से उसकी की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना सिहावा थाना इलाके के खम्हरिया गांव की है, जहां सांकरा से खम्हरिया मुख्य मार्ग के किनारे नहर नाली में मछुआरा बरातू राम रात्रे (55) की लाश मिली है। मृतक के शरीर पर कुछ चोट के निशान भी मिले है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असल कारण सामने आएगा।
Tags:    

Similar News

-->