CG BREAKING: 8 साल के मासूम का अपहरण, FIR दर्ज

छग

Update: 2024-09-29 16:37 GMT
Mahasamund. महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम बिहाझर के शासकीय प्राथमिक स्कूल से शनिवार को 8 साल के बच्चे का अपहरण हो गया। परिजनों ने बागबाहरा थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात अपहरणकर्ता के खिलाफ FIR दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। छात्र पुष्पेन्द्र ठाकुर के दादा सोनू ठाकुर ने बताया कि, स्कूल के प्रधान पाठक ने उन्हें जानकारी दी कि, पुष्पेन्द्र स्कूल में पढ़ रहा था। एक महिला आई और पुष्पेन्द्र को अपने साथ लेकर चली गई। उनके बताए अनुसार बागबाहरा थाना में शिकायत दर्ज करा दी है।


शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक प्रदीप वर्मा का कहना है कि, पुष्पेन्द्र की मां मिलने के लिए आई थी। इसके पहले भी एक-दो बार आ चुकी थी। हम लोग समझे की सामान्य मुलाकात करेगी। लेकिन बच्चे की मां बिना बताए उसे लेकर चली गई। उसके बाद इसकी सूचना बच्चे के परिजनों को दी गई। बताया जा रहा है कि, बच्चे के पिता लोकनाथ ठाकुर से पत्नी पिछले एक साल से अलग मायके में रह रही है। इन दिनों के दो बेटे हैं। इनमें से पुष्पेन्द्र छोटा बेटा है और कक्षा दूसरी में पढ़ता है। वहीं, पुलिस भी बच्चे की अपहरण के बाद से संभावित इलाके में बच्चे को रिकवर करने के लिए टीम रवाना किया गया है।


पुलिस को देर रात बच्चे की मां का मोबाइल नंबर मिला। जिसके बाद कॉल ट्रेस करने की कोशिश की गई, लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा है। इस मामले में एडमिशन एसपी प्रतिभा पाण्डेय का कहना है कि, शनिवार शाम को बच्चे के परिजन ने सूचना दी कि, पुष्पेन्द्र घर नहीं आया है। कोई महिला लेकर गई है। शुरुआती जांच में परिवार के किसी महिला सदस्य के ले जाना का पता चला है, लेकिन यह कन्फर्म नहीं हो पाया है। इसलिए अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। बच्चे के माता-पिता के बीच विवाद चल रहा है। महिला अपने मायके में रहती है।
Tags:    

Similar News

-->