सिद्ध चक्र महामण्डल विधान व विश्व शांति महायज्ञ मे चढ़ाए गए 128 अर्घ

छग

Update: 2023-06-28 16:57 GMT
रायपुर। आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़े मंदिर मालवीय रोड मे अष्टानिका महापर्व पर 28 जून को 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामण्डल विधान के तीसरे दिन सुबह 7 बजे प्रतिदिन की तरह श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा व आरती कर विधान प्रारम्भ किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय जैन नायक एवं सचिव राजेश रज्जन जैन ने बताया की आज के श्रीसिद्ध चक्र महामंडल विधान मे कुल 128 अर्घ चढ़ाये गए। साथ ही संगीतमय धार्मिक आयोजन सें मन्त्र मुग्ध होकर भक्ति भाव सें सभी ने भाग लिया। यह आयोजन विधानकर्ता पुण्यार्जक परिवार महेंद्र कुमार सनत कुमार अनिल कुमार मनोज रोमिल सौम्य अंकित अर्पित अंकुज समस्त पाड़े जैन चूड़ी वाला परिवार द्वारा करवाया जा रहा है। इसमें समस्त रायपुर जैन समाज के धर्म प्रेमी बंधु धर्म लाभ ले रहे है।
विधानाचार्य ब्र. जिनेश शास्त्री ने अपने उदबोधन मे बताया की सृष्टि का सबसे बड़ा वरदान माँ है भारतीय संस्कृति माँ बहन बेटी को महान आदर्श के रूप मे स्थापित किये हुए है। इसलिए भारत विश्व गुरु के नाम सें जाना जाता था। हर किसी को नर सें नारायण आत्मा सें परमात्मा बनने की प्रथम शिक्षा माँ सें प्राप्त होती है। माँ को कोख मे शिशु के अवतरण होते ही करुणा दया प्रेम के प्रतिक उसकी रक्षा करने का पोषण करने का प्रयास करती है /वह सात्विक भोजन के माध्यम सें उसके मन और आत्मा को वह व्यवस्थित करती है। जन्म जन्म के बाद अपने अपने आँचल मे छुपा कर उसे बुरी नज़र सें बचाती है और संस्कृति संस्कारो के रूप मे उसका पालन करती है। वही बालक बड़ा होकर राम कृष्ण महावीर बन कर देश समाज कर अपनी त्याग तपस्या से सम्पूर्ण विश्व मे वसुधैव कुटुम्बकम् का पाठ पाठते है। जैन शास्त्रों मे ऐसा उल्लेख है की तीर्थंकरो का जन्म के साथ ही उनके शरीर मे जो रक्त होता है वह श्वेत वर्ण का दूध मय होता है। इस बात को ऐसे जाना जाता है की माँ के गर्भ मे एक शिशु के अवतरण होने पर माँ का आँचल दूध सें भर जाता है। तब कौन सा आश्चर्य है की सभी प्राणियों के प्रति दया भाव रखने वाले तीर्थंकरो का सारा रक्त दूधमय हो जाये तो कोई अचरज की बात नहीं।
29 जून को प्रतिदिन की तरह सुबह 7 बजे अभिषेक शांतिधारा विधान सभी के लिए वात्सल्य भोज एवं शाम 7.30 बजे आरती व प्रवचन प्रश्न मंच तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम मे धार्मिक तम्बोला का आयोजन महामन्त्र ग्रुप रायपुर द्वारा किया गया है।
Tags:    

Similar News

-->