सारण में महिला की हत्या, जानें पूरा मामला

Update: 2022-12-18 11:13 GMT
छपरा, बिहार (Bihar) में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला की हत्या (murder of woman) कर दी गयी तथा उसके ससुर घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मुबारकपुर गांव निवासी रामप्रवेश यादव का भूमि सम्बंधित विवाद (land dispute) पूर्व से ही अपने पड़ोसी से चल रहा था। आज रामप्रवेश यादव की 45 वर्षीय पत्नी सविता देवी उक्त विवादित भूमि पर कचरा फेंकने गयी थी। जहां पड़ोसियों ने वाद विवाद के बाद घातक हथियार से सविता देवी पर हमला कर दिया। इस दौरान सविता देवी के ससुर के उपर भी घातक हथियार से हमला किया गया। इस घटना में सविता देवी और उसके ससुर घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घायलावस्था में परिजन इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल छपरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने सविता देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल ससुर का इलाज सदर अस्पताल छपरा में किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
Source : Uni India
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Tags:    

Similar News

-->