अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किया गया कार्यक्रम

Update: 2024-03-08 13:55 GMT
लखीसराय। जिला प्रशासन के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्राट अशोक भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम डीपीओ एमडीएम दीप्ति कुमारी, डीसीएलआर सितू शर्मा एवं आर ओ कुसुम कुमारी ने जिलाधिकारी रजनीकांत सहित अन्य पदाधिकारियों को शाल भेंट कर सम्मानित किया। उसके बाद जिलाधिकारीरजनीकांत,उपविकास आयुक्त कुंदन कुमार, एडीएम सुधांशु शेखर, वरीय उपसमाहर्ता,डीपीओ ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान छात्राओं के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। डीपीओ मध्यान भोजन ने संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उपविकस आयुक्त कुंदन कुमार ने कहा कि प्राचीन काल में भारतीय महिला की स्थिति बहुत अच्छा था, मध्यकालीन युग में बाहरी आक्रांताओं के शासन के बाद भारतीय महिला की स्थिति में गिरावट आया और वहीं से बाल विवाह, सती प्रथा, दहेज प्रथा जैसे कुरीति का प्रादुर्भाव हुआ, लेकिन उसी समय कुछ महिला ने आवाज भी उठाई। लेकिन उनके आवाज को दबा दिया जाता रहा। आजादी के बाद से देश की सरकार भी महिला के सशक्तिकरण के लिए कई योजना चला रहे हैं। जिलाधिकारी रजनीकांत ने कहा कि भारतीय महिला की स्थिति हमेशा पश्चात देशों से अच्छा रहा है, आज भी महिलाएं सभी क्षेत्रों में चाहे राजनैतिक क्षेत्र हो या खेल , शिक्षा का क्षेत्र हो या विज्ञान सभी में महिला अग्रसर भूमिका निभा रही है। आज हम सभी को शपथ लेना है कि महिला के सशक्तिकरण के लिए हमेशा सहयोग की भावना रखेंगे। ताकि हमारी महिला और आगे बढ़े।
उसके बाद कई पदाधिकारी जैसे सीडीपीओ बड़हिया, बीडीओ ममता प्रिया ने भी अपनी बातें रखी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं के द्वारा प्रस्तुति दिया गया। जिला प्रशासन के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिला अंर्तगत सभी विभागों के महिला को सम्मानित किया गया। अंत में वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम समापन किया गया। अंत में समाज कल्याण विभाग अंर्तगत आईसीडीएस, महिला एवम बाल विकास निगम, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अलावा शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग, जीविका के द्वारा स्टॉल लगाया गया। जिसे जिला प्रशासन के द्वारा सभी स्टॉल का निरीक्षण भी किया गया। मौके पर सभी बीडीओ, सभी सीडीपीओ, जिला मिशन समन्वयक हब, लैंगिक विशेषज्ञ, सभी महिला पर्यवेक्षिका, आगनवाड़ी सेविका सहित कई जीविका दीदी सहित अन्य अधिकारी गण भी मौजूद थे ।
Tags:    

Similar News