Bihar में वोटिंग बढ़ाने का नया प्लान, लंबी कतार से मिलेगी मुक्ति
Bihar में वोटिंग बढ़ाने का नया प्लान
Patna.पटना। भारत निर्वाचन आयोग बिहार में मतदान का राष्ट्रीय औसत हासिल करने के लिए दूरगामी पहल करने में जुटा है। इस बार बड़े सोसायटियों के अपार्टमेंट और आवासीय कॉलोनियों के अंदर भी बूथ बनाए जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए आयोग ने यह पहल की है। जल्द ही आयोग की ओर से ऐसे स्थानों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।नगर निकायों की संख्या बढ़कर 261 हुईदरअसल, बिहार में नगर निकायों की संख्या अब बढ़कर 261 हो गई है। शहरों में बड़ी संख्या में मतदाता अपार्टमेंट में रहते हैं। खासकर राजधानी पटना के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अपार्टमेंट की संख्या अधिक है।
साथ ही शहरों में आवासीय कॉलोनियों की संख्या भी अधिक है। शहरों में बहुमंजिला इमारतों और घनी आबादी वाली कॉलोनियों के लिए अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाकर शहरी मतदाताओं की मतदान केंद्र तक पहुंच बेहतर बनाने की संभावना है।1200 मतदाताओं पर एक बूथ की स्थापनाआयोग ने निर्देश दिया है कि विधानसभा चुनाव में 1200 मतदाताओं पर एक बूथ की स्थापना की जाए। वर्तमान में राज्य में कुल 77895 बूथ हैं। ये बूथ 1500 मतदाताओं के आधापर बनाए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में केवल 1167 बूथ हैं, जिन्हें 5667 स्थानों पर स्थापित किया गया है। अपार्टमेंट और कॉलोनियों में रहने वाले मतदाता अक्सर मतदान के लिए अपने घरों से निकलकर बूथ पर लंबी कतारों में खड़े होने से बचते हैं।दूरी मतदान न करने का कारण नहीं बनेगी