इलेक्टोरल बांड सूची सार्वजनिक किए जाने को लेकर जिला कांग्रेस पार्टी ने किया प्रदर्शन

Update: 2024-03-07 08:56 GMT
लखीसराय। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैनर तले इलेक्टोरल बांड की सूची सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार जनहित में प्रकाशित किये जाने को लेकर बैक शाखा के समीप प्रदर्शन किया। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना करते हुए स्टेट बैंक में भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए भाजपा के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर 131 दिन की समय की मांग की गई है । उन्होंने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि चंदा खोरी और देश की संपदा को लूटने में एसबीआई ही नहीं आरबीआई भी भाजपा के समर्थन में काम कर रही है।
इस बीच दूसरी तरफ 138 वर्ष पूरा होने पर आम कार्यकर्ता और आम जनता ने जो 138 रुपए कांग्रेस को चंदा दिया था। उस जमा राशि को भी आरबीआई ने जप्त कर लिया। अनीश ने कहा कि जिससे साफ दर्शाता है कि सत्ता में बैठी सरकार तानाशाह के बल पर विपक्ष को खत्म कर देना चाहती है । अमरेश कुमार अनीश ने कहा कि अपनी अखंड गुंडाराज कायम करना चाहती है। कांग्रेस जिला कमेटी इसकी घोर निंदा करती है। आगे उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में मुखालफत करते हुए सड़क और सदन के भीतर लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस देश को बचाने के लिए कतरा कतरा अपना लहू बहाने के लिए तैयार है। प्रदर्शन कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह, रामप्रवेश , राजकुमार शर्मा ,पंकज वर्मा, प्रेम कुमार, वीरेंद्र सिंह, ‌धीरज यादव, महेश प्रसाद सिंह ,ज्ञान गौरव ,मणिकांत पासवान , शत्रुध्न सिंह ,उचित यादव,विपिन कुशवाहा ,अर्जुन कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Tags:    

Similar News