अपराधियों ने घूम-घूमकर की फायरिंग, इलाके में दहशत

Update: 2022-11-27 10:21 GMT
सहरसा। बिहार के बेगूसराय में हुई गोलीकांड जैसी घटना अब बिहार के सहरसा से सामने आई है। यहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने घूम-घूमकर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। पूरे इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। घटना सिमरी बख्तियारपुर की है। गुरुवार के बाद शुक्रवार की रात को भी फायरिंग की गई है। इस तरह की घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई है।
आपको बता दें, गुरुवार को भी बदमाशों ने भी ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। अपराधियों ने रेस्टोरेंट में जमकर फायरिंग की थी। लगातार दो दिनों से ऐसी घटना को से लोग सहमे हुए हैं। बदमाशों ने लोगों के अंदर दहशत पैदा कर दिया है। सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में शुक्रवार रात अपराधियों ने कई राउंड गोलियां चलाई।
अपराधियों ने गुरुवार को भी खूब गोलियां चलाई थी। अब इस तरह की घटना के बाद पुलिस पर सवाल उठाने लगे हैं। ये सहरसा पुलिस के लिए एक चुनौती बन चुकी है। सिमरी बख्तियारपुर नप क्षेत्र के मुख्य बाजार, मुरली चौक, पोखड़ सड़क के अलावा कई जगहों पर बाइक सवार प्राधियों ने गोलियां चलाई थी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बड़ी आसानी से भाग निकला।

Similar News

-->