स्वीप कोषांग अंतर्गत चलाया गया जागरूकता अभियान

Update: 2024-03-06 09:15 GMT
लखीसराय। जिलाधिकारी रजनीकांत के निर्देश पर जिले में आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 में दिव्यांग मतदाताओं के बीच स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत कोषांग प्रभारी अमित विक्रम की देखरेख में बुनियाद केंद्र हलसी में जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला दिव्यांगजन् सशक्तिकरण कोषांग, पीडब्ल्यूडी कोषांग एवं बुनियाद केंद्र हलसी के सभी कर्मियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान मतदाताओं को उनके वोट डालने के अधिकार के बारे में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त मतदान केंद्रों पर दिव्यांग एवं वृद्धजन वोटरों के लिए रैम्प, व्हीलचेयर एवं मिलने वाली अन्य सुविधाओं के विषय में भी बताया गया। विशेष रूप से पोस्टल बैलेट की सुविधा के ऊपर भी चर्चा किया गया।
Tags:    

Similar News