लकड़ी के बर्तनों के रखरखाव से जुड़ी ये बातें आप भी जरूर जानें

लकड़ी के बर्तनों के रखरखाव

Update: 2023-06-21 13:21 GMT
पहले के जमाने में चीजें स्टोर करने के लिए लकड़ी के बर्तनों का उपयोग किया जाता था। फिर बीच में इसका चलन कम हो गया और लोग स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों का उपयोग करने लगे। लेकिन अब फिर से लकड़ी के बाउल से लेकर स्पैटुला तक कई सारे लकड़ी के बर्तनों का इस्तेमाल हमारे किचन में होने लगा है। चूंकि यह लकड़ी का बर्तन है इसलिए इसके रखरखाव और साफ-सफाई से जुड़ी बातों का खास ध्यान रखना पड़ता है।
बहुत सी गृहणियों को लकड़ी के बर्तनों से जुड़े साफ-सफाई और रखरखाव के विषय में खास जानकारी नहीं होती है। इसलिए उनके लकड़ी के बर्तन और स्टोर वेयर जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको लकड़ी के बर्तनों से जुड़े कुछ जानकारी देने वाले हैं। इसे ध्यान में रखें इससे आपके बर्तन जल्दी खराब नहीं होंगे।
कड़ाही में स्पैटुला न रखें
बहुत सी महिलाए लकड़ी के स्पैटुला को अक्सर कड़ाही में छोड़ देती हैं, इससे धीरे-धीरे चम्मच या स्पैटुला तेज आंच और ताव के चलते खराब होने लगता है।
पानी में न रखें
लकड़ी के बर्तनों को सालों साल सुरक्षित रखने के लिए कभी भी इन्हें ज्यादा देर तक पानी में न रखें। ज्यादा देर तक पानी में लकड़ी के बर्तनों को भिगोकर रखने से ये जल्दी सड़ते हैं और खराब होते हैं।
आग से दूर रखें
यह तो आप सभी को पता होगा कि लकड़ी के बर्तनों (लकड़ी के बर्तनों की सफाई) को सीधे आंच पर नहीं चढ़ाया जाता या आग से दूर रखा जाता है, नहीं तो ये जल जाते हैं। ये जानते हुए भी महिलाएं अक्सर स्पैटुला को या दूसरे लकड़ी के बर्तनों को गैस के बगल में रख देती है। ज्यादा देर आंच में रहने से ये जल्दी खराब होते हैं।
इसे भी पढ़ें: ट्रिप में जा रहे हैं तो साथ ले जाएं होममेड इंस्टेंट दाल और सांभर पाउडर
लकड़ी के बर्तनों में तेल लगाएं
लकड़ी के स्टोरवेयर और बर्तनों को सालों साल सुरक्षित रखने के लिए बर्तनों में तिल या ऑलिव ऑयल (ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल) जैसे तेल लगाकर रखें। तेल लगाने के अलावा आप इन्हें वार्निश से भी पेंट कर सकते हैं।
बैक्टीरिया से प्रोटेक्ट करें
चूंकि लकड़ी के बर्तनों को ज्यादा पानी में धो नहीं सकते इसलिए आप इसे स्प्रे की मदद से भी साफ कर सकते हैं। सफाई के लिए होममेड स्प्रे भी बना सकते हैं। स्प्रे बनाने के लिए स्प्रे बॉटल में आधा पानी और आधा सिरका डालकर मिक्स करें। इसे लकड़ी के बर्तनों पर छिड़काव कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब इसे तौलिए की मदद से पोंछ लें। आपका बर्तन साफ हो गया है।
Tags:    

Similar News

-->