छत्तीसगढ़

भिलाई के धर्मकांटा संचालकों पर लगाया 20 हजार जुर्माना, चोरी छिपे मटन-चिकन बेचने वालों पर हुई कार्रवाई

Kunti Dhruw
27 Sep 2020 2:39 PM GMT
भिलाई के धर्मकांटा संचालकों पर लगाया 20 हजार जुर्माना, चोरी छिपे मटन-चिकन बेचने वालों पर हुई कार्रवाई
x
शहर में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले धर्म कांटा संचालक, बेकरी, मटन चिकन बेचने वालों सहित कुल 20 लोगों के खिलाफ

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भिलाई नगर। शहर में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले धर्म कांटा संचालक, बेकरी, मटन चिकन बेचने वालों सहित कुल 20 लोगों के खिलाफ नगर पालिक निगम की टीम ने कार्रवाई की। निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर निगम की टीम दिन एवं रात्रि में भी कार्रवाई कर रही है ! नियमों की अवहेलना करने वालों से कुल 45300 रुपए जुर्माना वसूला गया। धर्मकांटा संचालक और दुबे डेयरी संचालक को कड़ी फटकार भी लगाई। जोन-4 वीर शिवाजी नगर के जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा एवं सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू की टीम ने दो धर्मकांटा संचालकों को 20000 रुपए का अर्थदंड लगाया। वार्ड-28 औद्योगिक क्षेत्र छावनी में संचालित रूकमणी धर्मकांटा के संचालक से 15 हजार जुर्माना वसूला गया। नेशनल हाइवे के किनारे संचालित दुर्गा धर्मकांटा के संचालक से 5000 रुपए अर्थदंड वसूला गया। लाकडाडन में अनावश्यक घूम रहे चार लोगों के खिलाफ भी जुर्माने की कार्रवाई की गई।


अनावश्यक रूप से घूम रहे 3 लोगों से कराया गया उठक-बैठक जोन क्रमांक 1 की टीम शनिवार रात्रि को नेहरू नगर, स्मृति नगर, राधिका नगर, कोसा नाला का भ्रमण करते हुए जीइ रोड के पास पहुंची! यहां पर बिना मास्क लगाए लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक रूप से 3 लोग इवनिंग वॉक में घूम रहे थे ! पूछने पर गोलमोल जवाब देने लगे! जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर इन तीनों से उठक-बैठक करवाया गया और हिदायत दी गई कि लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक न निकले घर पर रहे सुरक्षित रहे!

चोरी छिपे घर से बेच रहे थे मटन, सामग्री का जब्त

रविवार को जोन-1 और जोन-2 की टीम ने चोरी छिपे घर से मटन बेचने वालों को फटकार लगाई। उनके खिलाफ अर्थदंड की कार्रवाई की गई। जोन-1 आयुक्त सुनील अग्रहरि, उप अभियंता अरविंद शर्मा, एआरओ शरद दुबे ने लोगों की शिकायत पर वार्ड-8 बजरंग पारा कोहका में सचिन तुमाने के घर में छापा मारकर कटिंग मटन जब्त किया । उनसे 5 हजार अर्थदंड वसूल किया गया। जाकिर के खिलाफ अवैध रूप से मटन बेचने पर 2 हजार जुर्माना लगाया गया। वार्ड-2 स्मृति नगर में दुबे डेयरी संचालक के खिलाफ अर्थदंड की कार्रवाई की। शनिवार की देर शाम शिकायत मिली थी कि दुबे डेयरी के संचालक दुकान खोलकर सामान बेच रहे हैं। जांच में शिकायत सही पाई गई। संचालक द्वारा आधा शटर खोलकर धड़ल्ले से व्यापार किया जा रहा था !उनके खिलाफ स्मृति नगर पुलिस बल की मौजूदगी में 15 हजार जुर्माना वसूला गया! इस दौरान थाना प्रभारी श्री सिंह एवं आरक्षक आशीष कुमार मौजूद रहे। जोन-2 सहायक राजस्व अधिकारी संजय वर्मा की टीम ने सुंदर विहार चौक कैलाश नगर कुरूद में मछली बेचने वाले सहित पांच लोगों से 1300 रुपए जुर्माना वसूला। जोन-3 की टीम ने 6 लोगों पर 1100 रुपए जुर्माना लगाया।

Next Story