धर्म-अध्यात्म

शनि देव को खुश करने के ये उपाय

Tara Tandi
27 April 2024 12:38 PM GMT
शनि देव को खुश करने के ये उपाय
x
ज्योतिष न्यूज़ : सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की साधना को समर्पित होता है वही शनिवार का दिन सूर्य पुत्र भगवान शनिदेव की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से शनि महाराज की कृपा बरसती है लेकिन इसी के साथ ही अगर शनिवार के दिन कुछ सरल उपायों को किया जाए तो भगवान शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और जीवन में सब अच्छा होने लगता है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
शनिवार के सरल उपाय—
शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन भगान की पूजा जरूर करें। अगर हो सके तो उपवास भी जरूर रखें। शनि महाराज को प्रसन्न करने के लिए जरूरतमंदों को छाता का दान करें। ऐसा करने से शनि प्रसन्न होते हैं इसके अलावा आप गरीबों को चप्पल जूतों का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से शनि की कृपा बनी रहती है।
गर्मी के दिनों में सड़क, गली के कुत्तों की सेवा जरूर करें उन्हें भोजन, पानी दें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं दान पुण्य का काम शनि को प्रसन्न करता है। वही हर शनिवार के दिन असहाय लोगों की मदद जरूर करें। ऐसा करने से शनि प्रसन्न हो जाते हैं बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं।
इसके अलावा आप काली गाय की सेवा करें। काली गाय जब दिखे उसकी परिक्रमा करें और गाय को बूंदी के लड्डू खिलाएं। ऐसा करने से शनिदेव का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सुख शांति व सफलता हासिल होती है।
Next Story