उत्तर प्रदेश

लखनऊ सरकारी ब्लड बैंकों में AB नेगेटिव ग्रुप का संकट

Bharti Sahu 2
19 May 2024 6:13 AM GMT
लखनऊ सरकारी ब्लड बैंकों में AB नेगेटिव ग्रुप का संकट
x

लखनऊ: राजधानी के सरकारी अस्पतालों और संस्थानों के ब्लड बैंक में AB नेगेटिव ग्रुप के ब्लड खत्म हो गया है। जरूरत मंद मरीजों के परिजन ब्लड के लिए परेशान हो रहे हैं। संकट खत्म करने के लिए रक्तदान की अपील की गई है। हालांकि केजीएमयू के ब्लड बैंक में एबी नेगेटिव का दो यूनिट ब्लड उपलब्ध हो गया है।

शहर में सिविल, लोकबंधु, बलरामपुर अस्पताल और लोहिया संस्थान में एबी निगेटिव ब्लड ग्रुप का संकट बना है। यहां पर आने वाले तीमारदारों को वापस लौटना पड़ रहा है। अस्पताल प्रभारियों का कहना है जल्द ही कैंप लगाकर निगेटिव

ग्रुप की उपलब्धता ब्लड बैंक में सुनि​​​श्चित कराई जाएगी ताकि तीमारदारों को भटकना न पड़े।

वहीं, केजीएमयू ब्लड बैंक में करीब पांच दिन से एबी निगेटिव ब्लड ग्रुप का संकट बना था। खून के लिए आने वाले तीमारदारों को वापस लौटना पड़ रहा था। बड़ी मशक्कत बाद शनिवार को यहां पर दो यूनिट एबी निगेटिव ब्लड ग्रुप की उपलब्धता हो सकी। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया ब्लड बैंक में जांच दौरान दो यूनिट एबी निगेटिव ब्लड मिला है। बताया डोनेशन व रिप्लेसमेंट में आए खून की जांच कराई जा रही है। उम्मीद है जांच में वहां से भी एबी निगेटिव ब्लड ग्रुप मिल सकता है।

Next Story