छत्तीसगढ़

ट्रेन के शौचालय में छिपा था गांजा तस्कर, जब्त माल की कीमत 6 लाख रुपए

Nilmani Pal
28 March 2024 11:03 AM GMT
ट्रेन के शौचालय में छिपा था गांजा तस्कर, जब्त माल की कीमत 6 लाख रुपए
x
छग न्यूज़

दुर्ग। जिले में रेलवे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को तीस किलों गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दो बैगों में गांजा भरकर ले जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने ट्रेन के शौचालय के बाद आरोपी को दबोचा है।

जानकारी के अनुसार, मामला दुर्ग का है। दरअसल, RPF की टीम ने चेकिंग के लिए ट्रेन में थे। इसी दौरान पुलिस की नजर युवक पर पड़ी तो पुलिस को शक हुआ जिसके बाद पुलिस ने उनके बैग को खंगाला। ​बैग में तीस किलो का गांजा रखा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए गांजा की कीमत 6 लाख रुपए बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। ​हालंकि आरोपी गांजा को कहां लेकर जा रहा था। इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
Next Story