छत्तीसगढ़

अरुण साव आज गरियाबंद दौरे पर

Nilmani Pal
24 April 2024 3:03 AM GMT
अरुण साव आज गरियाबंद दौरे पर
x

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे. सुबह 9.15 पर गरियाबंद के लिए रवाना होंगे. गरियाबंद के राजिम में 10 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे. उसके बाद ग्राम जेंजरा और ग्राम बकली में आम सभा को संबोधित करेंगे. तत्पश्चात शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे.

साय का अंबिकापुर दौरा

सीएम विष्णुदेव साय आज अंबिकापुर दौरे पर रहेंगे. अंबिकापुर में आज विजय संकल्प शंखनाद महारैली में शामिल होंगे. 11 बजे विजय संकल्प शंखनाद महारैली की शुरुआत होगी. इस सभा को पीएम मोदी, सीएम साय समेत अन्य संबोधित करेंगे. उसके बाद सीएम साय दोपहर 1.25 बजे राजधानी रायपुर लौटेंगे.

Next Story