मनोरंजन

बेटे के जन्म के बाद सोनम का बढ़ गया था 32 किलो वजन

SANTOSI TANDI
27 April 2024 7:30 AM GMT
बेटे के जन्म के बाद सोनम का बढ़ गया था 32 किलो वजन
x
मुंबई : एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के चार साल बाद अगस्त 2022 में सोनम ने बेटे वायु को जन्म दिया। वायु 2 साल का होने वाला है। सोनम डिलीवरी के बाद बढ़े वजन से परेशान थीं। सोनम ने खुलासा किया है कि इस कारण वह सदमे में चली गई थीं। फैशनेबल पर्निया पॉडकास्ट में सोनम ने डिलीवरी के बाद बढ़े वजन को लेकर अपना दर्द बयां किया।
सोनम ने कहा कि मेरा वजन 32 किलो बढ़ गया था। सच कहूं तो शुरू में मुझे गहरा सदमा लगा था। आप अपने बेबी से बहुत ऑब्सेस होते हैं, आप वर्कआउट करने या फिर अपने खान-पान के बारे में नहीं सोच रहे हैं। मुझे डेढ़ साल लगे। मैं इसे धीरे-धीरे एक्सेप्ट कर रही हूं। आपको थोड़ा स्लो होना होगा, क्योंकि नए के साथ तालमेल बिठाना पड़ता है।
बेबी के जन्म के बाद आपकी जिंदगी में सब कुछ बदल जाता है। आपका खुद के साथ, अपने पति के साथ रिश्ता, सब कुछ बदल जाता है। आप कभी भी अपनी बॉडी के बारे में पहले जैसा महसूस नहीं करेंगे। मैंने हमेशा खुद को वैसा ही एक्सेप्ट किया है, जैसी मैं हूं और मैंने सोचा कि मुझे अपना ये वर्जन भी एक्सेप्ट करना चाहिए।
Next Story